- Hindi News
- National
- Kapren News Rajasthan News Where There Is Love There Is Happiness And Peace Munishree
जहां प्रेम है, वहीं सुख-शांति: मुनिश्री
कापरेन. कस्बे के श्रेयांसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रवचन देते हुए मुनि विश्रांतसागर महाराज ने कहा कि आज प्रत्येक प्राणी दुखी अधिक है और सुखी कम है। घर-घर में कलह होना शुरू हो गया है। छोटा परिवार फिर भी सुखी नहीं रह पाता है।
पहले संयुक्त परिवार में सभी सदस्य एक साथ रहते थे, फिर भी सुखी थे। आज कम सदस्य होने पर भी सुखी जीवन नहीं जी पा रहे हैं। इसका कारण है कि इंसान के अंदर से सद्भावना समाप्त हो चुकी है, प्रेम स्नेह समाप्त हो गया है। इसी कारण आज का इंसान दुखी ज्यादा दिखाई देता है। जहां प्रेम है वहां स्वर्ग है और जहां शत्रुता है, बैर-भाव है, कलह है वहां नरक है। इससे पहले अभिषेक और शांतिधारा हुई। विधान की क्रियाएं ब्रह्मचारिणी आशा दीदी कोटा के निर्देशन में मनाई गई, जिसमें नवयुवक-महिला मंडल ने पूजन किया।
कल से होगा समवशरण महामंडल विधान: मुनिविश्रांतसागर महाराज के सानिध्य में कापरेन में प्रथम बार समवशरण महामंडल विधान किया जाएगा। यह आयोजन 13 से 15 मार्च तक चलेगा।