- Hindi News
- National
- Lakheri News Rajasthan News Widow Married Daughter Armaan To Elder Daughter Missing For Eight Months
विधवा ने बड़े अरमान से की थी बेटी की शादी, आठ माह से लापता
देई. आठ माह से लापता बेटी के आने के इंतजार में देई कस्बे की विधवा मथरीबाई बागरिया की आंखें पथरा गई है। मथरीबाई ने बड़े अरमान के साथ बेटी गायत्री की शादी की थी। उसके लिए सपने संजाेए थे, लेकिन ससुराल जाने के दाे दिन बाद से वह लापता हाे गई। मां ने अपनी बेटी की खूब तलाश की।
रिश्तेदाराें-परिचिताें के घर खंगाले, कहीं सुराग नहीं लगा। इंतजार करते-करते हताश हाे चुकी मथरीबाई ने देई पुलिस थाने से लेकर एसपी कार्यालय में अपनी गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला। पीड़िता ने इस्तगासे के आधार पर 8 फरवरी 020 को चार जनों के खिलाफ नामजद पुलिस केस दर्ज करवाया था। सबके बावजूद अभी तक कहीं कोई पता नहीं लगने से अब तंग हो चुकी है। पुलिस से अब तक उसे राहत नहीं मिली है।
मथरीबाई ने आपबीती बताई कि उसकी बेटी गायत्री का देई थाना क्षेत्र के बंसाेली गांव में करीब पांच वर्ष पहले विवाह किया था। इसके बाद बेटी को सावा कर 21 जून 2019 को ससुराल भेज दिया था। जिसके 23 जून को ससुराल वालों ने लापता होने की सूचना दी। इसके बाद से ही वह बेटी की तलाश कर रही है, लेकिन तलाश अभी तक अधूरी है।
इस प्रकरण की जांच नैनवां एसएचओ को दी हुई है। वे तफतीश कर रहे हैं।
-सत्यनारायण, एएसआई, देई थाना
एसपी ने मामले को लेकर नैनवां अाैर देई थानाधिकारी के साथ दो कांस्टेबलों की टीम गठित की है। टीम खाेजबीन अाैर जांच में जुट गई है। शीघ्र ही इसका निस्तारण कर दिया जाएगा। -खेमराज मीणा, एएसआई, नैनवां थाना