शृंग समाज की महिलाओं ने मनाया फागोत्सव
बूंदी. शृंगेश्वर महादेव परिसर में शृंग महिला मंडल की ओर से फागोत्सव मनाया गया। महिला मंडल अध्यक्ष संतोष शृंगी ने बताया कि महिलाओं ने भगवान के अलग-अलग रूप धरकर धार्मिक भजनों पर नृत्य किया। साधना शृंगी का भी सम्मान किया गया। शशि कला, कीर्ति सुखवाल, सीमा शृंगी, रानू शृंगी, प्रीति शृंगी, कृष्णा शृंगी मौजूद रही। संचालन कविता शृंगी ने किया।