महिलाओं ने खेली फूलों की होली
इवेंट...गुलाल का तिलक लगाया व लच्छा बांधा **
बूंदी. शहर के नैनवां रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में रानी रोहिणीकुमारी राजपूत महिला फाउंडेशन की ओर से रविवार को फागोत्सव मनाया गया। उत्सव में महिलाओं ने एक जैसी वेशभूषा पहनकर बढ़-चढ़कर भाग लिया। अध्यक्ष रोहिणी हाड़ा ने बताया कि संगठन की महिलाओं ने रीति रिवाज के अनुसार सबसे पहले आराध्य ठाकुरजी को पूजा-अर्चना कर पुष्प अर्पित किए। भजनों की धुन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने गुलाल का तिलक और लच्छा बांधा। महिलाओं ने फूलों की होली खेली। सचिव रीना राणावत, रेखा सोलंकी, उर्मिला सोलंकी, पद्मिनी खींची, प्रिया, मंजू मौजूद रही।