पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Women Who Are Struggling With Odd Situations Were Respected

विषम परिस्थितियों से जूझने वाली महिलाओं का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डॉक्टर ग्रुप

सर्व मंगल ग्रामीण विकास संस्थान

जेसीआई बूंदी ऊर्जा

उमंग संस्थान

बूंदी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उमंग संस्थान और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की ओर से भारत स्काउट गाइड भवन पर विषम परिस्थितियों से जूझ कर महिलाओं के लिए आदर्श बनीं महिलाओं का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी संजय शर्मा, स्काउट गाइड के मंडल प्रशिक्षण आयुक्त देवीसिंह सेनानी, गरिमा पुरस्कार प्राप्त करने वाली शिक्षिका शोभा कंवर, उमंग संस्थान अध्यक्ष सविता लोरी मंचासीन रहे।

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह, शॉल ओढ़ाकर और परिंडा भेंटकर अतिथियों ने विषम परिस्थितियों में सफलतापूर्वक दायित्व निभाते हुए ब्लाइंड मर्डर, चोरी, लूट जैसे गंभीर मामलों को सुलझाने में विशिष्ट भूमिका के लिए एएसआई निर्मल रंधावा, बचपन में ही माता-पिता और कम आयु में सड़क दुर्घटना में पति को खोने के बाद मेहनत कर परिवहन निरीक्षक बनने वाली वर्षा गोयल और गरीबी से जूझते हुए लंबे मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद महिला स्वास्थ्यकर्ता के रूप में राजकीय सेवा प्राप्त करने वाली सशक्त महिला किसना राठौर को सम्मानित किया। विशिष्ट वक्ता के रूप में रेहाना चिश्ती, अनुराधा लोकेश जैन, शोभा कंवर और देवीसिंह सेनानी ने महिला सशक्तिकरण के आयामों पर प्रकाश डाला। फेडरेशन के अध्यक्ष कमलेश शर्मा, उमंग संस्थान के सचिव कृष्णकांत राठौर ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। संस्थान के नमिता जिंदल, गणेश कंवर, जोत्सना खत्री ने स्मृति चिन्ह भेंट किए। रजिया खातून ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक सर्वेश तिवारी ने किया। सेल्फी विद्या एक दिया बेटी के नाम के विजेता मनीष श्वेता पाटनी, सुषमा हाड़ा व वरिंदर कौर को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के रविराज मिश्रण, महिला शक्ति केंद्र समन्वयक अरुंधति सिंह, संस्थान के लोकेश जैन, जितेंद्र वर्मा, मूलचंद शर्मा, अमन दाधीच, मनोज सोनी, अनंत मुंदडा, रियाज, अभिषेक जैन, हंसराज जाट, ओमप्रकाश सहित रोवर आतिश वर्मा रेंजर प्राची शर्मा, दीपिका मंगल शामिल रहे।

जवाहर नवोदय विद्यालय सीतापुरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। समारोह में छात्राओं, महिला कर्मचारियों और गृहणियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिक्षक एसी महावर, पीसी कानव की ओर से हाथ धुलाई का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद छात्राओं-महिलाओं की अंताक्षरी प्रतियोगिता हुई। बूम ब्लास्ट गेम में छात्रा राधिका राठौर, प्रमिला मीणा ने प्रथम, निकिता नागर और आर्शी मीणा ने द्वितीय, खुशबू प्रजापत-अर्पिता चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुनीता मीणा, द्वितीय स्थान वेदशक्ति और तृतीय स्थान मधु गुर्जर ने प्राप्त किया। इन्हें प्राचार्य जी कृष्णराव की ओर से पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। आयोजक सरोज मान, नीलिमा बंसोड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पीसी कानव ने किया।

कृषि विज्ञान केंद्र बूंदी परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित 72 महिलाओं ने भाग लिया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक-अध्यक्ष प्रो. हरीश वर्मा ने महिला सश्क्तीकरण के बारे में जानकारी दी। डॉ. कमला माहजनी ने केंद्र पर स्थित न्यूट्री गार्डन का भ्रमण कराया। उद्यान विज्ञान विशेषज्ञ इंदिरा यादव, शस्य विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. राकेशकुमार बैरवा, वरिष्ठ तकनीकी सहायक डॉ. हेमराज जाट, वरिष्ठ अनुसंधान के डॉ. श्रवणलाल जाट शामिल रहे।

जेसीआई बूंदी ऊर्जा की ओर से महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रुचि सोमानी रही। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली डीईओ तेजकंवर, रेखा शर्मा, नीतू नुवाल, शिल्पा जैन, सुलोचना शर्मा, बलविंदर कौर का सम्मान किया गया। अध्यक्ष ख्याति भंडारी, सचिव श्वेता भंडारी, कोषाध्यक्ष नंदनी विजय, ज्वाइंट सेक्रेट्री नितिका माथुर, प्रीति दौलतानी, कुलजीत कौर, अंकिता, सोनू सिंह, सुनीता सोमानी, सोनल, अनुकृति विजय मौजूद रही।

शिविर में 151 यूनिट रक्तदान

जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। कैंप में अस्पताल के डॉक्टर और उनके परिजन व परिचितों ने रक्तदान किया। शिविर के आयोजक डॉ. अनिल जांगिड़ की प|ी नर्मदा जांगिड़ ने बताया कि सबसे ज्यादा रक्त की जरूरत महिलाओं को पड़ती है। शिविर में 15 यूनिट रक्तदान हुआ है। इसमे डॉ. अनिल जांगिड़, नर्मदा जांगिड़, डॉ. विजय शर्मा, स्नेहलता शर्मा, डॉ. अनिल गुप्ता, दीपा माथुर, मनोज गुर्जर, ललिता गोचर, रेखा गोस्वामी, शिखा मुंडा, प्रतिभा भारद्वाज ने रक्तदान किया।

कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी

बूंदी. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर बाजड़ में ग्रामसभा हुई। इसमें एएनएम नफीसा बानो ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस के लक्षण और उपाय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि इस वायरस से बचने के लिए सावधानी रखें। ताकि बीमारी से बचा जा सके।

अध्यापिका मंच एवं मीना मंच की अध्यापिकाओं की ओर से बालिका माध्यमिक स्कूल रजतगृह गेट नंबर 3 में हुआ। मुख्य अतिथि तेजकंवर जिलाशिक्षा अधिकारी माध्यमिक रही। कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र भारद्वाज, विशेष अतिथि ब्रांड एंबेसडर महिला बाल विकास खुशी चौहान रही।

माहेश्वरी क्लब ने फागोत्सव मनाया: आईएमसीसी क्लब की ओर से माहेश्वरी भवन जैतसागर रोड में फागोत्सव मनाया गया। इसमंे रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिमा तोषनीवाल, अनुभव माहेश्वरी,नेहा सोमानी, नेहा लखोटिया, सुमन लखोटिया, रेणु बाहेती ने भाग लिया। भजन संध्या में हरिशंकर भारती एंड पार्टी की ओर से फाग गीत गाए गए। फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर माहेश्वरी पंचायत अध्यक्ष जगदीश माहेश्वरी, महासभा जिलाध्यक्ष विजेंद्र माहेश्वरी, वैश्य महासभा कोऑर्डिनेटर परमेश्वर झंवर अतिथि के रूप में रहे। कोरोना वायरस के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए महिला दिवस पर सभी पुरुषों और महिलाओं को मास्क बांटे गए। होली पर पुष्प होली खेलने का संदेश दिया गया।

बूंदी. नई उमंग संस्था ने महिला दिवस पर वृद्ध महिलाओं के साथ नैनवां रोड स्थित सुदामा सेवा संस्थान में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं के साथ महिला दिवस मनाया और गुलाल का तिलक लगाकर फूलों से होली खेली और उनको साफ सफाई के महत्व के बारे में बताया। अध्यक्ष शारदा नामा, शारदा माहेश्वरी, मधु जैतलिया, लीला सोमानी, रजनी, रुक्मणी जाजू, भगवती हाडा राधा माहेश्वरी कृष्णा नामा मौजूद थे।

खंडेलवाल सरावगी समान ने किया महिलाओं का सम्मान

जैन खंडेलवाल सरावगी समाज की ओर से चौगानजैन आश्रम में 70 से अधिक उम्र की 45 महिलाओं का तिलक वह मोती की माला व शाॅल ओढ़ाकर सम्मान किया। चंदा देवी पाटनी, खानी बाई, त्रिशला, संतोष, राजकुमारी पाटनी, मनोहर सुरेलिया, गंगवाल, विमला, नगीना, सुशीला, विमला कासलीवाल, अंजना, कांता, पदमा, रेखा, शांति, इलायची, विद्या गंगवाल, कमला कासलीवाल, प्रेमलता, पुष्पा, प्रेमबाई, संजना बाई, कमला, चंद्रप्रभा सोनी, रतन देवी, मुन्नी बाई, नवल पाटोदी, राजेश को सम्मानित किया। ओसवाल समाज महिला मंडल के अध्यक्ष राजकुमारी भंडारी रही, अध्यक्षता समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश ने की। बैरवा समाज विकास समिति की ओर से महिला दिवस पर महिला संगोष्ठी कर बैरवा समाज महिला विकास समिति का गठन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कालूलाल बैरवा ने की।

बसोली. तालाबगांव में जिला कारागृह में आईसीआई ऊर्जा की ओर से कार्यक्रम मनाया गया। संस्था की पदाधिकारी ख्याति भंडारी, डॉ. अनुकृति, विजय नंदनी विजय ने कपड़े और मिठाई बांटी गई। बूंदी जिला जेल के कार्यवाहक उपाधीक्षक लोको उज्जवलसिंह मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...