लाखेरी में मजदूर अाज धरना-प्रदर्शन करेंगे
लंबे समय से मजदूरों से जुड़े मुद्दाें को लेकर श्रमिक संगठन प्रशासन से लेकर उद्योग प्रबंधन को अवगत कराते आ रहे, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इसके चलते मजदूरों में उद्योग प्रबंधन के प्रति नाराजगी है। वे आन्दोलन की तैयारी में हैं।
मजदूरों से जुड़ी समस्याओं को लेकर गुरुवार को मजदूर यूनियन अध्यक्ष बाबूलाल अरविंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आन्दोलन की रूपरेखा बनाई। समस्याओं पर विमर्श किया गया। इस दौरान मजदूरों ने बताया कि एसीसी फैक्ट्री से जुड़ी समस्याओं को कई बार मंचों पर उठाया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। फैक्ट्री में मजदूरों को पर्याप्त काम नहीं मिल पा रहा है। नगर पालिका में कार्यरत मजदूरों को पीएफ का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसके चलते परेशान हाेकर मजदूर अांदोलन के लिए लामबंद हो रहे हैं। शुक्रवार को मजदूर एसडीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे। अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देंगे।
लाखेरी. बैठक में धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई।