शिव मंदिर में आज होगा यज्ञ
बूंदी. आर्य समाज की ओर से वैदिक परंपरा के अनुसार होलिका दहन से पहले वैदिक यज्ञ साेमवार शाम 6 बजे न्यू कॉलोनी शिव मंदिर में होगा। संरक्षक मार्तंड त्रिवेदी ने बताया कि स्वच्छ और स्वस्थ भारत के लिए सुगंधित सामग्री से यज्ञ में मंत्रों के साथ आहुतियां दी जाएगी, जिससे पर्यावरण शुद्ध होगा, ताकि कोरोना वायरस से भी बचाव हो सकें।