कार की टक्कर से युवक की मौत
बसोली| नेशनल हाईवे-148डी पर रामी की झोंपड़िया के पास सोमवार रात कार की टक्कर से खीण्या-भोजगढ़ निवासी सरदारा मीणा (40) पुत्र किशनलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया अाैर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही कार जब्त कर ली अाैर चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू की है। मृतक के तीन बेटियां व एक बेटा है। घर चलाने वाला मृतक की था। प|ी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था।
पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल
हिंडौली. पिकअप की टक्कर से एक युवक गंभीर घायल हो गया। गणेशगंज निवासी रामधन मीणा पुत्र रामा मीणा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि नृसिंहपुरा निवासी देवराज गुर्जर पुत्र मदनलाल गुर्जर अपनी पिकअप लेकर रॉन्ग साइड आकर मेरे पुत्र हरिसिंह को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे हिंडौली अस्पताल में भर्ती प्राथमिक उपचार के बाद बूंदी व बूंदी से कोटा रैफर कर दिया।