पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chittorgarh News Rajasthan News 100 Vehicles Without Tax In Cement Factories And Big Industries Revenue Of 1 Crore Is Left Department Is Preparing Court Case

सीमेंट फैक्ट्रियों व बड़े उद्योगों मेंं बिना टैक्स चल रहे 100 वाहन 1 करोड़ का राजस्व बाकी...विभाग कर रहा कोर्ट केस की तैयारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वित्तीय वर्ष के आखिरी माह में राजस्व लक्ष्य अर्जन में जुटा परिवहन विभाग जिले के बड़े उद्योगों में बिना टैक्स चुकाए संचालित वाहनों को लेकर कार्रवाई के मूड में है। जिनसे लगभग एक करोड़ का राजस्व बकाया है। विभाग ऐसे लंबित 100 मामलों मेंं वाहन मालिकों के साथ संबंधित फैक्ट्री के बड़े अधिकारियों पर भी मुकदमा दर्ज कराने पर विचार कर रहा है। जिनमें कई बड़े उद्योग शामिल हैं।

आरटीओ जेपी बैरवा के अनुसार विभाग ने गत महीने में सभी सीमेंट फैक्ट्रियों समेत चित्तौड़ व रावतभाटा के उद्योगों में करीब 250 वाहनों पर कार्रवाई की थी। इनमें से लगभग 100 प्रकरण अभी भी लंबित है। जिन पर समक्ष न्यायालय में मुकदमे की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। जिनमें करीब एक करोड़ का राजस्व बकाया है। जिले की छह सीमेंट फैक्ट्रियों की खदानों सहित प्लांट में सीमेंट व क्लिंकर परिवहन करने वाले डंपर, ट्रेलर, ब्लकर, ट्रक आदि पर विशेष फोकस रहेगा। कर वसूली के लिए संबंधित लॉजिस्टिक हेड को पाबंद किया जाएगा। आरटीओ बैरवा के अनुसार लंबित प्रकरणों में वाहन स्वामियों के साथ लोकेशन हेड व लॉजिस्टिक हेड को पार्टी बनाते हुए मुकदमे दर्ज कराने पर विचार चल रहा है।

बताया गया कि भारी वाहनों के कर जमा कराने की अंतिम तारीख 15 मार्च है। इसके लिए सभी वाहन स्वामियों से संपर्क किया जा रहा है। संभवतया 16 मार्च से बिना कर जमा कराए ट्रकों को सीज किया जाएगा और 18 प्रतिशत वार्षिक दर से पैनल्टी वसूली जाएगी।

एक हजार बसों से भी दो करोड़ का टैक्स बाकी..जिले में पंजीकृत 1000 बसों से भी लगभग 2 करोड की कर वसूली बाकी है। इसके लिए कर गणना कर, वसूली बाबत निरीक्षकों को निर्देश दिए है। 16 तारीख से बिना कर जमा कराए संचालित ट्रकों को सीज किया जाएगा एवं 18% वार्षिक दर से पैनल्टी वसूल की जाएगी। जांच के लिए प्रतापगढ़ जिले से उडऩदस्ते को मंगलवाड़ क्षेत्र में लगाया है।

जिले को 185.14 लाख रुपए राजस्व लक्ष्य आवंंटित, तीन अतिरिक्त काउंटर लगाए

जिले को आवंंटित राजस्व लक्ष्य 185.14 लाख की पूर्ति के लिए जिले में तीन जगह अतिरिक्त काउंटर लगाकर कर वसूली की जा रही है। इनमें से एक काउंटर यूबी रोडलाइंस, निंबाहेड़ा कार्यालय में एवं दो काउंटर चित्तौड़गढ़ में खोले गए। बैरवा ने बताया कि तीनों काउंटर पर पांच हजार से अधिक राशि भी जमा की जाती है। यह छूट 31 मार्च तक रहेगी।
खबरें और भी हैं...