- Hindi News
- National
- Chittorgarh News Rajasthan News 18 Crores Plant To Be Built 90 Thousand Liters Milk Production Will Increase
18 करोड़ रु. से बनेगा संयंत्र, 90 हजार लीटर दूध उत्पादन बढ़ेगा
सरस डेयरी में निर्माणाधीन संयंत्र का फेडरेशन के वित्तीय सलाहकार ने निरीक्षण किया
डेयरी में 18 करोड़ की लागत से विस्तार सयंत्र बनेगा।15 करोड़ भारत सरकार ओर 3 करोड़ स्थानीय दुग्ध संघ देगा। इसके निर्माणाधीन भवन का रविवार को राजस्थान डेयरी फेडरेशन के वित्तीय सलाहकार ने अवलोकन कर निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश संबंधित निर्माण एजेंसी को दिए। इसी दौरान पौधरोपण भी किया गया।
राजस्थान डेयरी फैडरेशन के वित्तीय सलाहकार लखपत मीणा शनिवार को चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड बोजुंदा स्थित संयंत्र का अवलोकन करने पहुंचे। डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने राष्ट्रीय डेयरी विकास परियोजना के तहत चित्तौड़ डेयरी में सयंत्र से संबंधित जानकारी प्रदान की। वित्तीय सलाहकार मीणा ने इस परियोजना के अति शीघ्र पूर्ण होने के लिए संबंधित ठेकेदारों, अधिकारियों आदि को निर्देश देते हुए पाबंद किया कि निर्माण कार्य में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि 18 करोड़ की लागत से बन रही इस विस्तार सयंत्र योजना में 15 करोड़ भारत सरकार ओर 3 करोड़ स्थानीय दुग्ध संघ देगा।
यह होगा संयत्र का फायदा...इस सयंत्र (विस्तार) के इसी वित्तीय वर्ष में मार्च के अंत तक पूरा होने की संभावना है। डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने बताया कि इस सयंत्र विस्तार के बाद स्थानीय डेयरी सयंत्र में प्रतिदिन 60 हजार लीटर दूध उत्पादन क्षमता से वृद्धि कर 1.5 लाख लीटर हो जाएगी। प्रबंध संचालन नरपतसिंह ने बताया कि इस मौके पर वित्तीय सलाहकार मीणा के सानिध्य में सयंत्र परिसर में पौधरोपण भी हुआ।