पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sanwariyaji News Rajasthan News 18 Jewelers Caught 9 Bikes Seized 89450 Rupees

18 जुअारी पकड़े, 9 बाइक 89,450 रुपए जब्त किए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सांवलियाजी|पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना के अाधार पर कार्रवाई कर सटोरिए गिरफ्तार कर नकदी जब्त की है। पुलिस जाब्ता सरहद मौजा बरखेड़ा पहुंचा। जहां बरखेड़ा गांव के बाहर देवरा की तरफ कुछ लोग ताशपत्ती खेल रहे थे जो भागने लगे, पुलिस ने घेरा देकर पकड़ा। जिसमें अशोक कुमार निवासी सांवरियाजी, फारुख निवासी निंबाहेड़ा, पप्पन खां निवासी निकुंभ, देवीलाल निवासी गीदाखेड़ा, सद्दीक खां निवासी नपावली, रामलाल निवासी मंडफिया, अलताफ हुसैन निवासी सांवरियाजी, इस्लाम अली निवासी बरखेड़ा, नारायणलाल निवासी उदपुरा, शोयब खान निवासी बरखेड़ा, वकील खान निवासी बरखेड़ा, कालूराम निवासी पीराना, मेहंदी हुसैन निवासी बरखेड़ा, उदयराम निवासी सांवरिया, मुकाबिल निवासी सावा, अरुण पटवा निवासी आवरीमाता, मोहनलाल निवासी मंडफिया, उस्मान खां निवासी बरखेड़ा को गिरफ्तार किया। जिन्होंने ताशपत्ते व रुपए छुपा रखे थे। ताश खेलने वाले लोगों से कुल राशी 89,450 रुपए जब्त की। साथ ही 9 बाइक भी जब्त की गई।
खबरें और भी हैं...