- Hindi News
- National
- Chittorgarh News Rajasthan News 4 Men And 2 Women Arrested In Suspicious Circumstances From Guest House
गेस्ट हाउस से संदिग्धावस्था में 4 पुरुष और 2 महिला गिरफ्तार
स्थायी वारंटी गिरफ्तार
कपासन|पुलिस ने एक स्थायी वारंटी गांव उचनार कला निवासी गोटू पुत्र किशना जाट को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल एवं तांबा चोरी के मामले में दो वर्ष से फरार था।
सांवलियाजी | उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार भदेसर डीएसपी अदिति चौधरी ने थानाधिकारी मण्डफिया महेन्द्रसिंह व थानाधिकारी भदेसर नेतराम गुर्जर के साथ शनिवार शाम को मण्डफिया कस्बे में स्थित सांवरिया गेस्ट हाउस एवं नमस्कार गेस्ट हाउस में अवैध देह व्यापार की सूचना पर दबिश दी। जिसमें सांवरिया गेस्ट हाउस से घनश्याम पुत्र मांगीलाल जाति मेघवाल निवासी वार्ड नम्बर 11 मेघवालों का मौहल्ला खेरोदा जिला उदयपुर, प्रहलाद पुत्र रामेश्वरलाल सुखवाल निवासी रूद थाना राशमी, राकेश पुत्र धनराज कुमावत निवासी भाटोली गुजरान थाना मण्डफिया एवं एक लड़की। इसके बाद नमस्कार गेस्ट हाउस से सुरेशचन्द पुत्र नारायणलाल जटिया निवासी राणावतों का खेडा थाना बड़ीसादड़ी एवं एक लड़की को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।