404 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे 10वीं बोर्ड परीक्षा में
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं बोर्ड की परीक्षा गुरुवार को शुरू हुई। पहला पेपर अंग्रेजी विषय का था। पेपर खत्म होने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। अधिकांश ने कहा कि पेपर में ओवरआल प्रश्न सरल आए यानी अच्छी शुरुआत हुई है। खास बात यह भी है कि करीब 404 विद्यार्थियों ने रुचि नहीं दिखाई।
जिले के 87 केंद्रों पर दसवीं बोर्ड की परीक्षा सुबह साढे आठ बजे शुरू हुई। पहला पेपर अंग्रेजी विषय का हुआ। दोपहर पौने 12 बजे पेपर खत्म होने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। शहीद मेजर नटवरसिंह शक्तावत राउमावि परीक्षा केंद्र पर पेपर देने के बाद अजयपपाल, शिव, गोवर्धन, आराध्य रजक, तेजस्व, तरुण, धनसिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को लेकर थोड़ा टेंशन में थे, लेकिन पहला पेपर सरल आने से अच्छी शुरुआत हुई है। पैसेज के प्रश्न कठिन आए। इसी सेंटर पर परीक्षा देने के बाद साक्षी, सिमरन, टीया वैष्णव ने बताया कि ओल ओवर पेपर में प्रश्न सरल आए, हालांकि एक दो प्रश्न कठिन भी लगे। उन्होंने बताया कि पेपर में कुल 28 प्रश्न आये। इधर डीर्इओ शांतिलाल सुथार ने बताया कि जिले में पंजीकृत 18161 में से 17757 ने परीक्षा दी तथा 404 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
स्वागत कर शुभकामना दी
8वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। चित्तौड़गढ़ न्यू सेंट्रल अकादमी के संचालक राधा किशन साहू ने बताया कि भामाशाह द्वारका प्रसाद काबरा राजकीय पुरुषार्थी उच्च प्राथमिक विद्यालय व पाडनपोल पुरुषार्थी उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रारंभ होने वाली आठवीं बोर्ड परीक्षा में 500 विद्यार्थियों को न्यू सेंट्रल अकादमी परिवार की ओर से रोली तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी। कक्षा 7 के मुस्कान बेगम, सूरज प्रजापत, अंकित सिंह राणावत, हेमलता आचार्य, ममता रैबारी, लाइका नूर व अध्यापिका टीना उपाध्याय प्रीति सोनी व प्रधानाध्यापिका माया बघेरवाल उपस्थित थे।