पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chittorgarh News Rajasthan News 43 Year Old Woman Pledged Her Body On Women39s Day

महिला दिवस पर 43 वर्षीय महिला ने देहदान संकल्प लिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांधीनगर की कुलवंत कोर चलाती हैं पार्लर

आचार्य श्री तुलसी ब्लड फाउंडेशन के तत्वावधान में महिला दिवस पर निम्बाहेड़ा में जहां करीब 60 महिलाओं ने रक्तदान किया वहीं चित्तौड़गढ़ में 43 वर्षीय महिला ने देहदान का संकल्प पत्र भरकर उदाहरण पेश किया।

एटीबीएफ के संयोजक सुनील ढीलीवाल के अनुसार निम्बाहेड़ा में प्रदेश का सबसे बड़ा महिला रक्तदान शिविर हुआ। इसके साथ ही शहर के गांधीनगर निवासी कुलवंत उर्फ पूर्णिमा पुत्री प्रीतम सिंह कोर ने देहदान का संकल्प पत्र संस्था को सौंपा। करीब 20 साल से पार्लर चला रही पूर्णिमा के एक पुत्र और एक पुत्री है। परिवार की सहमति से पूर्णिमा ने देहदान का संकल्प पत्र सौंपा। थैलेसीमिया एवं देहदान विभाग नगर अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता मौजूद रहे।

2 साल में देहदान के 45 संकल्प पत्र भरवाए...एटीबीएफ रक्तदान और थैलेसीमिया के साथ दो साल से देहदान अभियान में भी सक्रिय है। ढीलीवाल के अनुसार अभी तक करीब 45 देहदान संकल्प पत्र एटीबीएफ के माध्यम से मेडिकल कालेज को सौंपे जा चुके है।

खबरें और भी हैं...