पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

49वें राष्ट्रीय सुरक्षा समारोह का समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जेके सीमेन्ट वर्क्स, निंबाहेड़ा में 49वां राष्ट्रीय सुरक्षा समारोह का समापन शनिवार को उप मुख्य निरीक्षक कारखाना एवं बायलर्स जेआर गौतम के मुख्य आतिथ्य एवं युनिट हेड एसके राठौड़ एवं हेड-टेक्नीकल मांगरोल डीके पटेल, हेड टेक्नीकल निंबाहेड़ा जयन्त मल्होत्रा, हेड खदान मनीष तोषनीवाल एवं सुरभि लेडिज क्लब की अध्यक्षा नीलम राठौर, सचिव अनिता पाण्डे व अल्पना पटेल के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि कार्य स्थल ही नहीं अपितु हमें घरेलु परिवेश में भी सुरक्षा के मापदण्डों को अपनाना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि राठौड़ ने कहा कि हमें सुरक्षा के प्रावधानों का प्लान्ट में ही नहीं अपितु दैनिक जीवन में अंगीकार करना पड़ेगा। महाप्रबन्धक सुरक्षा एसएन शर्मा ने कहा कि हम आगामी वर्ष में इस वर्ष की भांति शून्य दुर्घटना के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कटिबद्ध रहेंगे। कार्यक्रम में सुरभि लेडिज क्लब की महिला सदस्याें और विभिन्न सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं ने समापन समारोह में हिस्सा लिया।

क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि ने पारितोषिक प्रदान किए। कार्यक्रम में सीपी दक, अशोक चेलावत, दिलीपसिंह कृष्णावत, प्रखर श्रीवास्तव, समीर पुजारी, प्रभाकर मिश्रा, मनोज मदान, पंकज त्रिवेदी, एसएस कानावत, आशीष कुमार, अजयराज वैष्णव, शैलेष चौबिसा एवं जेके आईटी के शिक्षक -बालकों व श्रमिकगणों सहित कई गणमान्य माैजूद थे।

निंबाहेड़ा. कार्यक्रम को संबोधित करते यूनिट हेड राठौड़।
खबरें और भी हैं...