सीएम फंड में दिए 51 हजार रूपए
चीन के वुहान से, शुरू, हुई महामारी कोरोना का कहर प्रदेश में भी पहुंच चुका है. इस महामारी से निपटने, के लिए, लोगों, में जागरूकता पैदा करने, के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
इसी कड़ी में चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ दुग्ध संघ द्वारा मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष में 51 हजार रुपए का चेक कलेक्टर चेतन देवडा को डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट के नेतृत्व में प्रबंध संचालक नटवर सिंह चुंडावत व डेयरी डायरेक्टर डालचंद जाट, कंकूबाई व कैलाश जाट सहित समाजसेवी द्वारा दिया गया। डेयरी चेयरमैन जाट ने बताया कि कोरोना वायरस के हमारे देश मे फैलने से रोकना व जागरूकता लाना जरुरी है! इसलिए हमारे समस्त संचालक मंडल ने मुख्यमंत्री सहायता कोष 51 हजार रुपए की सहायता राशि, प्रदान करने की पहल की।