जुआ खेलते 9 गिरफ्तार, 14630 रुपए जब्त
चित्तौड़गढ़ | पारसोली थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए नौ जनों को गिरफ्तार कर 14 हजार 630 रुपए जब्त किए। थानाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रावतभाटा एएसपी तृप्ति विजयवर्गीय व डिप्टी ऋषिकेष मीणा के निर्देशन में टीम ने निंबोदा रोड पर सट्टा खेलते हुए बेगूं थाना क्षेत्र के झाड़ोल निवासी कल्याण गुर्जर,देवीलाल बलाई,पारसोली थाना क्षेत्र के काटूंदा निवासी हरिकिशन बलई,भैरुलाल गुर्जर,लादुलाल गुर्जर,आनदपुरा निवासी भोजा गुर्जर,नाल निवासी पन्नालाल मीणा,बेगूं के नायकों की गली निवासी राजू नायक,बेगूं थाना क्षेत्र के सुलीमगरी निवासी मूलचंद मेहर को 14हजार 630 रुपए की नकदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया गया।तीन बाइक भी जब्त की गई।