पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chittorgarh News Rajasthan News 97 Percent Recovery Now Will Have To Recover 60 Crores Rupees In 20 Days

97 प्रतिशत की वसूली हुई, अब 20 दिन में 60 कराेड़ रुपए वसूलने हाेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर डिस्कॉम के दाेबारा एमडी बने वीएस भाटी ने शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ पहुंच कर निगम के इंजीनियरों की बैठक ली। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बीस दिन में अधिकाधिक वसूली कर लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। आला अधिकारियों की बैठक चंदेरिया स्थित आॅफिस के सभागार में हुई। इसमें एसई सहित एक्सईएन, एईएन, सहायक राजस्व अधिकारी, भंडार नियंत्रक, लेखाधिकारी सहित राजस्व वसूली के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी शामिल हुए। भाटी का अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वागत किया। एमडी ने जिले में गत साल की 118 करोड़ की बकाया पर चर्चा कर इस वर्ष की नियमित बकाया पर फोकस किया। साथ ही जिले को 102 प्रतिशत बकाया वसूली का टारगेट दिया। वर्तमान में जिला राजस्व वसूली में 97 प्रतिशत टारगेट अर्जित कर चुका है। ऐसे में तीन प्रतिशत और लक्ष्य अर्जित करने के लिए जी जाने लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को अपना शत प्रतिशत रिजल्ट देना होगा इसके लिए प्रत्येक उपखंड कार्यालय की प्रगति की समीक्षा की। फील्ड में आ रही परेशानी से कैसे निदान पाना है, उसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में कुल बारह सौ करोड के लक्ष्य मुकाबले अभी तक 97 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित हो चुका है। ऐसे में अब शेष बचे बीस दिनों में पैंसठ करोड की वसूली करनी है। बैठक में एसई आरसी शर्मा ने प्रोग्रेस को रखा।

खबरें और भी हैं...