पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chittorgarh News Rajasthan News Additional Coaches Installed In Six Trains Will Get Sleeper Facility

छह ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त कोच, मिलेगी स्लीपर की सुविधा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चित्तौड़गढ़ | रेलवे ने ट्रेनों में यात्री भार को देखते हुए कुल नौ ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की है। इसमें छह ट्रेनें चित्तौडगढ होकर संचालित होती है। मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि इसमें इंदौर उदयपुर एक्सप्रेस में 15 मार्च से थर्ड एसी वन कोच रहेगा। वही उदयपुर-पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस में थर्ड एसी एक चार मार्च से लगाया है। अजमेर रामेश्वरम एक्सप्रेस में एक स्लीपर सात मार्च और रामेश्वरी अजमेर एक्सप्रेस में स्लीपर दस मार्च से लगाया है। उदयपुर दिल्ली एक्सप्रेस में एक स्लीपर सात मार्च से लगाया है। उदयपुर-मैसूर एक्सप्रेस में एक स्लीपर और उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस में थर्ड एसी अतिरिक्त कोच एक छह मार्च से लगाया गया है।
खबरें और भी हैं...