पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadas News Rajasthan News Arvind Became The Kheda President Of Industrial Group Azolia

अरविंद बने औद्योगिक समूह आजोलिया का खेड़ा अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

औद्योगिक समूह संस्थान आजोलिया का खेड़ा के चुनाव में सर्वसम्मति से अरविंद ढीलीवाल को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

चुनाव अधिकारी नाथूलाल मालू और तालेवर साहू की देखरेख में प्रक्रिया के दौरान चार जनों पूर्व अध्यक्ष विपिन लड्ढा, सुरेशसिंह, ज्ञान मेहता और नीलेश राठी की उम्मीदवारी आई। सदन में मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुनाव पर बल दिया। सदन की सहमति से चुनाव अधिकारी ने नाम वापसी का समय भी बढ़ाया, लेकिन आम सहमति नहीं बन पाई। बाद में आवेदकों द्वारा अरविंद ढीलीवाल के नाम पर सहमति जताते हुए उनका नाम प्रस्तावित किया। इस पर सदन ने भी सहमति जताई। नव निर्वाचित अध्यक्ष ढीलीवाल को फूलमालाओं से लाद दिया।

खबरें और भी हैं...