पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chikarda News Rajasthan News Bike Chari From Home Suspected Youth Shown In Cctv

घर से बाइक चाेरी, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध युवक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चिकारड़ा | कस्बे के पीपली चाैक नायक मोहल्ला निवासी लक्ष्मीलाल नायक के घर के बाहर खड़ी बाइक चाेरी हाे गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले ताे एक व्यक्ति बाइक लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। माधुलाल जाट ने बताया कि जाट मोहल्ला स्थित भगवान चारभुजा के मंदिर से भी दो मार्च को चोर भगवान का मुकुट चुरा ले गए। वहीं कुछ दिन पूर्व दो तीन मकानों में भी चाेरी का प्रयास किया गया। इससे पहले भी राधेश्याम प्रजापत के घर सहित दो-तीन घराें में चाेरी हाे चुकी है। सरपंच रोड़ीलाल खटीक सहित ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस चौकी में जाब्ता की कमी है। जाब्ता व गश्त बढ़ाने की मांग की है।
खबरें और भी हैं...