- Hindi News
- National
- Sadas News Rajasthan News Bjp Congress Mlas Spoke About Political Morality
भाजपा-कांग्रेस विधायकों ने किया राजनीतिक नैतिकता का बखान
चौमूं विधायक का तंज- सामोद बालाजी का रोपवे चालू नहीं करोगे तो सरकार पर आएगा संकट
मध्यप्रदेश में चल रहे पॉलिटिकल ड्रामा गुरूवार को विधानसभा में भी छाया रहा। भाजपा व कांग्रेस के विधायकों ने अपना पक्ष रखते हुए राजनीतिक नैतिकता का बखान किया। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने इसे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बताया, वहीं भाजपा विधायकों ने इस उज्जैन के महाकाल मंदिर में लाउडस्पीकर बंद करने के कारण आया संकट तक बताया दिया। प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने तो पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह की ओर इशारा करते हुए यहां तक कह दिया कि जाने क्या हो जाए, इसलिए पधारो म्हारे देश।
विधानसभा में पर्यटन अनुदान मांगों पर बोलते हुए चौमूं विधायक रामलाल शर्मा बोले कि महामाया मंदिर को विकसित करने के लिए जेडीए ने 36 करोड़ रुपए मंजूर कर रखे है, लेकिन वन विभाग की एनओसी नहीं मिलने से काम अटका हुआ है। उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि हमने सामोद बालाजी मंदिर के लिए रोप वे बनाया, लेकिन आप ने रोक दिया। जिस तरह से उज्जैन महाकाल मंदिर में रोक से मध्यप्रदेश की सरकार पर संकट आया है, ऐसे ही बालाजी का रोप वे चालू नहीं करोगे तो सौ फीसदी संकट आएगा।
वहीं कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने मध्यप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर नैतिकता की बात कही। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भैरोंसिंह शेखावत मुख्यमंत्री थे और इलाज के लिए अमेरिका गए हुए थे, तब भाजपा के कुछ विधायक परसराम मदेरणा के पास आए थे। उन्होंने सरकार गिराने की बात की थी। लेकिन उन्होंने नैतिकता के नाते भैरोंसिंह को ट्रंक कॉल करके कहा आपके लोह आए है और इस घटना की जानकारी दी।
विधानसभा में छाया रहा मप्र पॉलिटिकल ड्रामा