अांगनबाड़ी केन्द्र पर पिलाया काढ़ा
चिकारड़ा | पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी नंबर 2 में बालक-बालिकाओं को काढ़ा पिलाया गया। वहीं उपस्थित महिलाओं कार्यकर्ताओ को डॉ. बनवारीलाल शर्मा ने कुपोषण से होने वाले रोग तथा उससे बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ साथिन सहायिका के साथ ग्रामीण महिलाएं तथा बच्चे माैजूद थे।