शिविर में 170 नेत्र रोगियों की जांच की
भादसोड़ा | स्वर्गीय रोशन लाल चंडालिया की स्मृति में आचार्य श्री महाश्रमण जन सेवा संस्थान कपासन एवं जिला अंधता निवारण समिति चित्तौड़गढ़ के सहयोग से गुरुवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया गया। सुरेश कुमार चंडालिया ने बताया कि शिविर में 170 रोगियों की नेत्र जांच कर 12 लोगों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। डॉ. सुधीर गुप्ता कोटा एवं टीम द्वारा आंखों की जांच की गई। इसी प्रकार अनगढ़ देव अमरा भगत की धूनी पर पन्नालाल सोनी तारा संस्थान उदयपुर के तत्वाधान में 15 मार्च को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। हजारीलाल गाडरी लोहारिया ने बताया कि शिविर प्रातः 9:00 बजे से 1:00 बजे तक चलेगा।