पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chittorgarh News Rajasthan News Captain Shukla Beawar Accused In Gangaram Teli Murder Case Escaped

गंगाराम तेली हत्याकांड का आरोपी कप्तान शुक्ला ब्यावर से हुआ फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तीन साल पूर्व शहर में हुए बहुचर्चित गंगाराम तेली हत्याकांड का मुख्य आरोपी रविवार शाम ब्यावर बस स्टेंड से पुलिसकर्मी का चकमा देकर फरार हो गया। उल्लेखनीय है कि यूपी कानपुर हॉल आजोलिया का खेड़ा में किराए के मकान में रहने वाला कप्तान शुक्ला ने प|ी राधा के साथ मिलकर आजोलिया का खेड़ा निवासी गंगाराम तेली की उसी की गाड़ी में हत्या कर सेंती क्षेत्र में कार में छोड़कर फरार हो गया था।18 जून को सदर थाना पुलिस ने आरोपी शुक्ला को गिरफ्तार किया था। कप्तान पुत्र मंगल शुक्ला बांसवाड़ा में भी एक प्रापर्टी डीलर की हत्या के आरोप में भी आरोपी था। बाद में उसे बांसवाड़ा पुलिस गिरफ्तार कर बांसवाड़ा ले गई। ब्यावर में एक केस में लिप्त होने पर उसे रविवार को बांसवाड़ा पुलिस लाईन के सिपाही रोडवेज बस में ब्यावर ले गए।जहां शाम के समय पुलिसकर्मी को चकमा देकर कप्तान शुक्ला फरार हो गया था।

आजोलिया का खेड़ा निवासी गंगाराम तेली की हत्या कप्तान शुक्ला ने उसी की कार में प|ी के साथ षडयंत्र रचकर की थी।शुक्ला की प|ी ने सेंती क्षेत्र में समोसे में नींद की गोलियां मिलाकर तेली को खिलाई थी।अत्यधीक गोलियां खाने से गंगाराम की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...