- Hindi News
- National
- Dungla News Rajasthan News Case Against 19 More People On Electricity Theft One Arrested In Old Case Too
बिजली चोरी पर 19 और लोगों के खिलाफ केस...पुराने मामले में भी एक गिरफ्तार
बिजली चोरी को लेकर डिस्कॉम और निरोधक पुलिस थाना बड़ीसादड़ी ने सख्ती कर दी है। गुरुवार को 19और जनों के विरुद्ध 7 लाख 42हजार 335 रुपए का जुर्माना जमा करते हुए एफआईआर दर्ज की गई। एक पुराने मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
अजमेर डिस्कॉम के केंद्रीय सतर्कता एक्सईएन घनश्यामदास फुलवारी ने बड़ीसादड़ी विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने में निम्बाहेड़ा क्षेत्र बाडी निवासी बाबूलाल पुत्र भंवर लाल, कैलाश पुत्र रामरतन जाट, रामसिंह पुत्र भंवरसिंह, श्यामदास पुत्र रामदास, रामेश्वरलाल पुत्र रामलाल जाट, गोपाल पुत्र हरिराम जाट, कर्णसिंह,फतेहसिंह पुत्र चैनाराम, बड़ीसादड़ी क्षेत्र के वली का खेड़ा निवासी प्रभुलाल पुत्र लक्ष्मीलाल धाकड़, बोहेड़ा निवासी शंकरलाल पुत्र नवल राम, निम्बाहेड़ा के बिनोता निवासी बंशीलाल पुत्र प्यारचंद, रंगलाल पुत्र बगदाराम, स्नेहलता- दिनेश माली, मागीबाई- श्यामलाल कुमावत, पवन पुत्र मनोहर दास, कालुसिंह पुत्र चतरसिंह, पप्पु पुत्र प्रहलाद पाटीदार,रुपासिंह पुत्र भीमासिंह, गौतम राय अनुरुधिया राय, दीपिका सोनी-बंटी सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। सभी को जुर्माना के नोटिस दिए जाएंगे। सात दिन में जुर्माना जमा नहीं करवाने पर गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि इन 19 जनों पर 7 लाख 42 हजार 335 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, 5305 रुपए का जुर्माना
बिजली चोरी के मामले में तीन माह से फरार एक आरोपी को विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना ने गिरफ्तार किया है। डिस्कॉम सतर्कता के एक्सईएन घनश्यामदास फुलवारी ने छह नवंबर 2019 को डूंगला के तलाऊ निवासी मानसिंह पुत्र मोहनसिंह के विरुद्ध बिजली चोरी की रिपोर्ट देते हुए उस पर 5305 रुपए का जुर्माना लगाया था। आरोपी ने राशि जमा नहीं करवाने और करीब तीन माह से फरार था।पुलिस ने उसको धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया।