पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chittorgarh News Rajasthan News Case Of Molestation Filed Against Teacher

शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पहुंना | राशमी थाना क्षेत्र के डींडोली के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक के खिलाफ छात्राध्यापिका के साथ छेड़छाड़ करने का मामला शनिवार को थाने में दर्ज हुआ। थानाधिकारी रमेश कविया ने बताया कि पीडि़ता बीएड की छात्रा है। उसने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उक्त विद्यालय में कार्यरत शिक्षक रामेश्वर पुत्र बालूराम भील ने उससे मोबाइल नंबर मांगे। आरोपी ने पीडि़ता को धमकी देते हुए संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीडि़ता ने आरोपित की मांग नहीं मानी। शुक्रवार को अाराेपी ने पीडि़ता का हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
खबरें और भी हैं...