पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chittorgarh News Rajasthan News Case Registered Against Farm Owner Seizing Illegal Wet Wood Of Teak

सागवान की अवैध गीली लकड़ी जब्त खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़ीसादड़ी | नगर में शनिवार रात काे पुलिस ने खेत से बडी मात्रा में अवैध सागवान की गीली लकड़ी जब्त की गई। डीएसपी मुकेश सोनी ने बताया कि गांव उत्तरवाड़ा में बोहेड़ा से महुड़ा जाने वाले कच्चे मार्ग के पास खेतों में सागवान काे तस्करी के उद्देश्य से संग्रहित कर रखी थी। है।

सूचना पर डीएसपी सहित थानाधिकारी बाबूलाल रेगर बड़ीसादड़ी चौकी जाप्ता के साथ माैके पर पहुंचे, तो वहां पर भारी मात्रा में ताजा कटी हुई सागवान की गीली लकड़ी पाई गई। लकड़ी के 142 गट्टे गेहरीलाल पुत्र मोहनलाल जोशी निवासी उत्तरवाड़ा के खेत से जब्त किए। पूछताछ में गेहरीलाल ने बताया कि बोहेड़ा में उसकी फर्नीचर की दुकान है। वह अन्य स्थानों पर लकड़ी सप्लाई के लिए लसाडिया के जंगलों से काटकर लाता है। जप्त सागवान के कुल 142 गट्टों के आधार पर गेहरीलाल के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
खबरें और भी हैं...