राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज
कपासन | जातिगत अपमानित करने एवं राजकार्य में बाधा का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीएनबी की शाखा सिंहपुर के प्रबंधक छोटूलाल मीणा ने भीलवाड़ा के डूंगरसिंह पुत्र मदनलाल महाजन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि आरोपी सहित उसके भाई रतनसिंह, किशन सिंह की कृषि भूमि भीमगढ़ में है। जिस पर बैंक से कृषि ऋण ले रखा है। जो छः वर्ष से चल था है। बकाया जमा करवाने को लेकर आरोपी को पत्राचार सहित फोन पर संपर्क किया तो बदसलूकी करने लगा। 12 फरवरी को प्रार्थी अपने कर्मचारियों के साथ सरोपा गांव ऋण वसूली पर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में डूंगरसिंह ने रोका अाैर बदसलूकी कर जातिगत अपमानित किया। उनके कार्य में बाधा पहुंचाई।