पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chittorgarh News Rajasthan News Collector Gave Instructions For Cleanliness And Security In Johar Fair

जौहर मेले में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में तीन दिवसीय जौहर मेला आयोजन को लेकर कलेक्टर चेतन देवड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें वीआईपी आगमन और कानून व्यवस्था संबंधी तैयारी पर चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि जौहर मेले में 17 मार्च को इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता, 18 मार्च दूसरे दिन परंपरागत खेल आयोजन एवं तीसरे दिन 19 मार्च को शोभायात्रा सहित किले पर जौहर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन होगा। कलेक्टर ने पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त जाब्ता लगाने और नगर परिषद को साफ सफाई के निर्देश दिए। सार्वजनिक निर्माण विभाग को सड़कें व्यवस्थित करने के लिए कहा गया। यूआईटी सचिव सीडी चारण, एक्सईएन पीडब्लूडी, एसई अजमेर डिस्काम, सर्किट हाउस मैनेजर निरंजन शर्मा, राजकीय संग्रहालय अध्यक्ष हिमांशु, चिकित्सा विभाग के अधिकारी आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि जौहर श्रद्वांजलि समारोह में इस बार पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी आना प्रस्तावित है।

खबरें और भी हैं...