पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कलेक्टर ने राशमी थाने का निरीक्षण किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पहुंना | कलेक्टर चेतन देवड़ा ने शुक्रवार शाम राशमी पुलिस थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस गार्ड ने कलेक्टर को सलामी दी। कलेक्टर ने थानाधिकारी को इमारत के बेहतर रखरखाव एवं साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पुलिस थाने के मालखाने, बैरक, महिला बंदी हवालात, बंदी गृह पुरूष एवं कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के शौचालय, मैस एवं अन्य स्थानों पर रखरखाव की जांच की। उन्होंने थानाधिकारी रमेश कविया से कानून व्यवस्था की जानकारी ली। संपर्क पोर्टल पर पेंडिंग प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने थाने की उत्तरी दिशा की दीवार को ऊंचा करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़, तहसीलदार अशोक सोनी, एएसआई माणकचंद, अजयराज सिंह सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा।
खबरें और भी हैं...