पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vana News Rajasthan News Corona Epidemic Declared In The State Assembly Adjourned So Why The Corporation Elections On April 5

प्रदेश में कोरोना महामारी घोषित; विधानसभा स्थगित, तो निगम चुनाव 5 अप्रैल को ही क्यों

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश में सरकार ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है। इस बीच, काेराेना वायरस के कारण अध्यक्ष सीपी जोशी ने विधानसभा 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी। हालांकि, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में 16 मार्च को हाेने वाले फ्लोर टेस्ट के कारण एेसा किया गया है। शहर के कई निजी स्कूलों ने भी अवकाश घोषित कर दिया है। सरकारी स्कूलों में भी 31 मार्च तक अवकाश घोषित करने की मांग उठ रही है। काेराेना के कारण भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमाें-समाराेहाें पर राेक है, इसके बावजूद राज्य निर्वाचन अायाेग की अाेर से जयपुर, काेटा व जाेधपुर के 2-2 नगर निगमाें में 5 अप्रैल काे चुनाव कराए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। इन 6 निगमाें में करीब 35 लाख मतदाता हैं।

चुनावों में हाेने वाली रैलियाें-सभाओं में एकत्रित हाेने वाले लाेगाेंं, मतदान व मतगणना के दाैरान व समूहों में एकत्रित लाेगाें से काेराेना फैलने का डर बना हुअा है। एेसे में चुनावों काे लेकर संशय खड़ा हाे रहा है। हालांकि, राज्य निर्वाचन विभाग के शासन सचिव श्याम सिंह राजपुरोहित का कहना है कि चुनाव संवैधानिक कार्य है, सरकार ही चुनावों काे लेकर निर्णय लेती है। काेराेना के डर के साए में निगम के चुनाव हुए ताे मतदान प्रतिशत काफी कम रहने की अाशंका भी है। इस बीमारी काे लेकर केंद्र व राज्य सरकार की अाेर से जारी एक जगह पर बड़ी संख्या में एकत्रित नहीं हाेने, हाथ नहीं मिलाने जैसी हिदायताें का उल्लंघन हाेने का भी अंदेशा है।

कलेक्टर-सीएमएचअाे का जिम्मा : डब्ल्यूएचओ की ओर से काेराेना काे महामारी घोषित करने के बाद प्रदेश में सरकार ने गुरुवार को इसे नोटिफाई किया। हर जिले में डिजीज रोकने की जिम्मेदारी कलेक्टर और सीएमएचओ की होगी। मेडिकल स्टाफ को छुट्‌टी देने से पहले विभाग से अनुमति लेनी होगी।

आयोग : चुनाव पर सरकार फैसला लेती है, हमारा काम तो बस चुनाव करवाना है

चुनाव संवैधानिक कार्य है, सरकार ही चुनावों काे लेकर निर्णय लेती है। विभाग का कार्य स्वतंत्र रूप से तय समय के अनुसार चुनाव करवाना है। काेराेना पर जिला निर्वाचन अधिकारियों से बात करेंगे। उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए नियुक्त किया है, वे काेई अन्य फैसला नहीं ले सकते।
- श्याम सिंह राजपुरोहित,
शासन सचिव, राज्य निर्वाचन विभाग

जोशी : कोरोना के कारण 26 तक सदन स्थगित करता हूं, सीएम और हम चिंतिंत

आप स्वयं जानते हैं कि पूरा देश आज कोरोना वायरस के बारे में चिंतित है। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। इसे देखते हुए मैं सदन की कार्यवाही 26 तक के लिए स्थगित करता हूं। 26 मार्च को प्रात: 11 बजे सदन की कार्यवाही होगी।
- सीपी जोशी, विधानसभा अध्यक्ष

लखनऊ-काेलकाता वनडे रद्द, अाईपीएल 15 अप्रैल तक टला

देश में पीड़िताें की संख्या 81 हुई

{मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सहित कई राज्याें में स्कूल-काॅलेज बंद

{125 से ज्यादा देशाें में कुल 1,33,970 पीड़ित, 64,111 लाेग स्वस्थ हो चुके

नई दिल्ली/बेंगलुरू/मुंबई | देश में काेराेनावायरस (काेविड-19) से निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। केंद्र अाैर राज्य सरकाराें ने इसके संक्रमण काे राेकने एहतियाती कदम उठाए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर लाेगाें काे विदेश यात्राअाें से बचने की सलाह दी है। हरियाणा अाैर महाराष्ट्र में नए मरीजाें के मिलने से देश में काेराेनावायरस पीड़िताें की संख्या बढ़कर 81 हाे गई है। इनमें 17 विदेशी हैं।

देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। किसी राज्य में 31 मार्च तो किसी राज्य में 22 मार्च तक छुट्टियां घोषित की गईं हैं। कुछ राज्यों में इसे अनिश्चितकाल के लिए घोषित किया गया है।

मध्य प्रदेश में अगले अादेश तक स्कूल-काॅलेज काे बंद किया गया है। उत्तर प्रदेश ने 22 मार्च अाैर बिहार ने 31 मार्च तक स्कूल-काॅलेज, सार्वजनिक कार्यक्रम बंद करने की घाेषणा की है।

सिंधिया ने भाजपा से भरा राज्यसभा पर्चा

सिंधिया ने भोपाल में भाजपा से राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र भरा। इस दौरान शिवराज सिंह साथ थे।

22 बागी विधायकों का भाेपाल अाना कैंसिल, छह मंत्री बर्खास्त

भोपाल/जयपुर | करीब 7 घंटे चले ड्रामे के बाद शुक्रवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के 22 विधायकों का बेंगलुरू से भोपाल आना आखिरी समय पर कैंसिल हो गया। वहीं, राज्यपाल ने बेंगलुरु से इस्तीफा भेजने वाले 6 मंत्रियों को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। सिंधिया समर्थक 22 विधायकों ने विधानसभाध्यक्ष को इस्तीफे भेजे हैं। स्पीकर ने 6 विधायकों को शुक्रवार, 7 को शनिवार और बाकी 9 को रविवार को उपस्थित होने को कहा था। उधर, मध्यप्रदेश के 82 विधायकों में से 22 ने शुक्रवार को खाटूश्यामजी-सालासर के दर्शन किए।


ये कैसा ऐहतियात; क्या कोरोना का डर सिर्फ माननीयों को है?

एमपी में सियासी हलचल }राज्यपाल से मिले कमलनाथ, बोले- फ्लोर टेस्ट को तैयार, सिंधिया व शिवराज भी पहुंचे

कमलनाथ सुबह 11 बजे राज्यपाल लालजी टंडन से मिले। कहा कि मैं फ्लोर टेस्ट को तैयार हूं। 5 घंटे बाद सिंधिया व शिवराज सिंह राजभवन पहुंचे और फ्लोर टेस्ट पर चर्चा की।
खबरें और भी हैं...