- Hindi News
- National
- Badesar News Rajasthan News Damage Due To Fire In The Shop And Also In The Forest
दुकान में आग से नुकसान भूखंड व जंगल में भी लगी
शहर के राणासांगा बाजार स्थित एक दुकान में सोमवार रात आग लग गई। जिससे हजारों रुपए का नुकसान हुआ। पात्तल-दोने, रस्सी आदि की दुकान चारभुजा सेल्स के मालिक अरविंद अजमेरा ने बताया कि सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद करीब सवा आठ बजे अंदर से धुंआ उठता देख पड़ोसियों ने सूचना दी। आग से अंदर रखे पत्तल- दोने, रस्सियां व प्लास्टिक के आइटम आदि जल गए। बमुश्किल शटर खोलकर पड़ोसियों की मदद से समय रहते आग पर काबू पाया। नगरपरिषद से दमकल भी मौके पर पहुंची। आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए। संभवतया शार्ट सर्किट से आग लगी। इससे हजारों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
सोमवार रात को ही गांधीनगर सेक्टर पांच स्थित समर्थ आईटीआई के निकट होलिका दहन के दौरान उठी चिनगारी से पास के एक भूखंड में आग लग गई। मंगलवार दोपहर मूंदड़ाजी की बगीची में कचरे के ढ़ेर में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच काबू पाया। भदेसर क्षेत्र के फलासिया गांव के पास वन क्षेत्र में भी आग लगी। कई सूखे पेड़ पौधे जल गए। बुधवार दोपहर शहर के रामदेवजी का चंदेरिया क्षेत्र में एक खेत में आग लग गई। यहां भी नगरपरिषद की दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।