पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chittorgarh News Rajasthan News Decision For Financial Assistance Of One Thousand Rupees From Every House For The Construction Of Hostel

छात्रावास निर्माण के लिए हर घर से एक हजार रुपए आर्थिक सहयोग का निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निर्माणाधीन मेघवाल समाज छात्रावास के आर्थिक सहयोग के लिए बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव फकीरचंद मेघवाल अरनिया जोशी थे। जबकि अध्यक्षता मेघवाल समाज छात्रावास निर्माण समिति के पूर्व अध्यक्ष छगनलाल मेघवाल मांगरोल ने की। विशिष्ट अतिथि बगदीराम मेघवाल बोरखेड़ी एवं उदयराम मेघवाल सीताराम जी का खेड़ा थे। जिलाध्यक्ष रामचंद्र बामणिया ने बताया कि बैठक में निंबाहेड़ा नगरपालिका क्षेत्र के मेघवाल समाज के प्रत्येक परिवार ने एक हजार रुपए छात्रावास निर्माण में देने का निर्णय लिया। जिला चित्तौड़गढ़ के अलग-अलग क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने भी एक हजार रुपए देने का निर्णय लिया। भामाशाहों ने छात्रावास निर्माण समिति अध्यक्ष हजारीलाल मेघवाल को राशि दी। बैठक में जिलाध्यक्ष रामचंद्र बामणिया, मेघ सेना पूर्व अध्यक्ष नंदलाल चौरड़िया, मेघवाल समाज विकास संस्था निर्माण समिति के अध्यक्ष हजारीलाल मेघवाल, जिला मेघवाल समाज के कोषाध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, छतरी तलाई व्याख्याता सोहनलाल मेघवाल, प्रधानाध्यापक राधेश्याम मेघवाल, सचिव मांगीलाल बामणिया, मोहनलाल भैरूखेड़ा, रवींद्रकुमार मड्ढा आदि उपस्थित थे।

निंबाहेड़ा . बैठक में उपस्थित समाजजन।
खबरें और भी हैं...