- Hindi News
- National
- Chittorgarh News Rajasthan News Demand Of Postal Ticket On Rao Jaimal From Union Minister Also Told Gaurav Saga
केंद्रीय मंत्री से की राव जयमल पर डाक टिकिट की मांग, गौरव गाथा भी बताई
सांसद सीपी जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय संचार, विधि एवं न्याय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद से भेंट कर संसदीय क्षेत्र से जुडे विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने इतिहास पुरूष राव जयमल के बारे में मंत्री को अवगत कराया कि चित्तौड़गढ़ का इतिहास गौरवमयी रहा है।
भक्त शिरोमणि मां मीरा, प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप सहित हजारों वीरांगनाओं ने जौहार कर त्याग और बलिदान के उच्च आदर्श स्थापित किए हैं। 1568 में अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण कर दिया। भक्त शिरोमणि मीरा बाई के भाई और मेड़ताधीश राव जयमल दुर्गाध्यक्ष थे। विक्रम संवत 1624 चैत्र कृष्णा 11 को राव जयमल के नेतृत्व में जौहर व अकबर के साथ भीषण युद्ध हुआ। जिसमें राव जयमल हजारों योद्धाओं के साथ बलिदान हो गए। हर वर्ष चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर इस दिन जौहर समारोह होता है। इस वर्ष जौहर मेला 19 मार्च को है। ऐसे इतिहास पुरुष राव जयमल के नाम पर डाक टिकिट जारी करने का आग्रह किया।
ये मांगे भी रखी ... सांसद ने केंद्रीय मंत्री काे बताया कि संसदीय क्षेत्र के बड़ीसादड़ी तहसील मुख्यालय तथा छोटीसादड़ी तहसील मुख्यालय जो की बड़े कस्बे हैं, इन पर आप-पास के क्षेत्र के सैकडों गांव डाक संबंधी कार्यों के लिए निर्भर हैं। यहां पोस्ट आॅफिस कार्यालय के लिए भवन नही है, विभाग के पास स्वयं का भवन होगा तो पोस्टल पेमेंट बैक अादि सेवाओं का और अधिक लाथ मिल सकेगा।