पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadas News Rajasthan News Dhariwal Became A Guru A Disciple And A Minister Said Today I Give You Knowledge

गुरु बने धारीवाल, शिष्य पूनियां, मंत्री बोले- आज आपको ज्ञान देता हूं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। विधानसभा के प्रश्नकाल में पहले ही सवाल में एक रोचक वाकया हुआ। सवाल भी तानाजी फिल्म को मनोरंजन कर से मुक्त करना का सरकार विचार रखती है या नहीं.. से जुड़ा था। संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल आमेर विधायक और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के मूल सवाल का जवाब दे रहे थे। पहले तो मंत्री ने कहा कि तानाजी फिल्म को कर मुक्त करने के संबंध में उनको कई ज्ञापन प्राप्त नहीं हुआ है। इसके बाद धारीवाल गुरु की भूमिका में आ गए। बोले.. अध्यक्ष महोदय मैं सदस्य का ज्ञान बढ़ाना चाहता हूं। यह सुनते ही.. पूनियां बोले.. ज्ञान बढ़ाइये। मंत्री ने कहा- इन्होंने सवाल ही गलत पूछा है। राजस्थान में मनोरंजन कर नाम की कोई चीज नहीं है। एक जुलाई 2017 को जीएसटी लागू होने के साथ ही ये सब कर जीएसटी में मर्ज हो गए।
खबरें और भी हैं...