- Hindi News
- National
- Sanwariyaji News Rajasthan News Dsp Took Meeting Of Guest House Operators
डीएसपी ने ली गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक
भदेसर डीएसपी अदिति चौधरी ने मंडफिया थाने में सांवलियाजी के गेस्ट हाउस संचालको की बैठक लेकर गेस्ट हाउस संचालन के क्रम में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चौधरी ने सभी गेस्ट हाउस संचालकों से ठहरने वाले प्रत्येक यात्री का पहचान पत्र लेकर पंजिका में संधारित करने के साथ ही किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियां नहीं चलाने के लिए पाबंद किया। इसके अलावा साथ काम करने वाले लोगों का ब्यौरा थाने में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निर्देशों की पालना नहीं करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। इस अवसर पर थाना प्रभारी महेन्दसिंह देवड़ा सहित स्टॉफ के लोग उपस्थित रहे। इसके पहले मंडफिया थाना पुलिस ने श्याम गेस्ट हाऊस से तीन लड़के व 2 लड़कियों को संदेह में धारा 151 के अंतर्गत गिरफ्तार किया था।