- Hindi News
- National
- Sanwariyaji News Rajasthan News Elderly Woman Injured Due To Freight Train
मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला घायल
चित्तौड़गढ़ | चंदेरिया थाना क्षेत्र में मालगाड़ी से टकरा कर एक वृद्धा घायल हो गई। घायल वृद्धा को सांवलियाजी चिकित्सालय ले जाया गया।जहां से उसे उदयपुर रेफर किया गया। आज्योलिया का खेड़ा निवासी 70 वर्षीय लहरी बाई मेडीखेड़ा से आजोलिया का खेड़ा की और जा रही थी। बुजुर्ग होने व कम सुनने के कारण वृद्धा को मालगाड़ी के बारे में पता नही चल पाया। मालगाड़ी से टकरा कर महिला गंभीर घायल हो गई। 108 में महिला को सांवलियाजी चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां से उसे उदयपुर रेफर किया गया।