पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chittorgarh News Rajasthan News Examination Process Started In Ignou In 2020 Session

इग्नू में 2020 सत्र में परीक्षा आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हुई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चित्तौड़गढ़ | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों सर्टिफिकेट डिप्लोमा एवं स्नातक स्नातकोत्तर आदि में जून 2020 सत्र में परीक्षा आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। परीक्षा आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 मार्च है। समन्वयक इग्नू डाॅ. गौतम कुमार कूकड़ा ने बताया कि विद्यार्थी वेबसाइट पर आॅनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए प्रति प्रश्न पत्र 150 परीक्षा आवेदन शुल्क लगेगा। एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक विलम्ब शुल्क 500 तथा एक मई से 20 मई तक विलम्ब शुल्क एक हजार रुपए रहेगा।। पीजी कालेज के प्राचार्य डाॅ. राकेश भट्टड़ ने बताया कि परीक्षा आवेदन करने वाले सभी विधार्थी अपने असाइनमेंट 31 मार्च तक अध्ययन केंद्र इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर जमा कराए।
खबरें और भी हैं...