- Hindi News
- National
- Aakola News Rajasthan News Explained The Importance Of Cow Breeding To Students
छात्रों को बताया गोपालन का महत्व
आकोला | गो पर्यावरण चेतना पदयात्रा के प्रणेता संत जगदीश गोपाल महाराज का आगमन शुक्रवार को जेजीएम गुरुकुल ताणा में हुआ। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को गोपालन का महत्व बताते हुए कहा कि छात्र जीवन मे धैर्य अतिआवश्यक है। अग्निपुराण के अनुसार गायत्री मंत्र के साथ गोमाता के दूध से बनी खीर से आहुति देने से विद्यार्थी को श्रेष्ठ विद्या की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि रूपेंद्रसिंह, पूर्व सरपंच विक्रम सिंह, इकाई अध्यक्ष चमन खटीक, जितेंद्र भट्ट, पुष्कर वर्मा, शंकर जाट सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।