लक्ष्मीनाथ मंदिर में मनाया फागाेत्सव
कन्नौज | सावा कस्बे में भगवान लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को फागोत्सव मनाया गया। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम में राधा-कृष्ण का रूप धर कर रंग, गुलाल, पुष्पों से भगवान संग होली खेली गई। इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल की लीला हिंगड़, रेखा आगाल, सरिता गदिया, कृष्णा कोठारी, सीमा कल, सीमा न्याति, भारती न्याति, रेखा, दीपशिखा, प्रियंका समदानी, चंदा सोमानी, किरण आगाल अादि उपस्थित थीं।