पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadas News Rajasthan News Feeding Hands Providing Free Package For 1200 Out Of Rage Sms Service Of 650 Lakhs In Two Years

राेज एसएमएस के बाहर 1200 लाेगाें काे मुफ्त भाेजन करा रहा फीडिंग हैंड्स, दो साल में 6.50 लाख की सेवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अन्नदान महादान का संदेश लेकर दाे साल पहले एसएमएस अस्पताल के बाहर मरीजाें के परिजनाें काे मुफ्त खाना खिलाने का छाेटा सा प्रयास करने वाले संस्था फीडिंग हैंड्स बड़ी मिसाल बन चुका है। संस्था अाज हर राेज सुबह से शाम तक 1200 लाेगाें काे भाेजन खिला रही है अाैर दाे साल से अब तक साढ़े छह लाख लाेगाें काे खाना खिला चुकी है। यह संस्था अामजन काे भी इस काम के लिए लगातार प्रेरित करती है।

15 लोगों की टीम दो साल से काम कर रही है

अस्पताल में मरीजाें के साथ परिजनाें काे खाने-पीने की दिक्कत काे देखते हुए तीन बिजनेस मैन दाेस्त टिम्मी साेनी, याेगेश नरूला अाैर पंकज जैन ने अन्नापूर्णा रसाेई से दाे वैन एडाॅप्ट की। एसएमएस गेट 4 व 5 के बाहर खाना परोसते हैं। फीडिंग हैंड्स की टीम में 15 सदस्य है। दाे साल में अब तक करीब 48 लाख रुपए खर्च हुए है। सीईअाे टिम्मी साेनी ने बताया 1500 लाेगाें ने जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ पर सहयाेग कर चुके हैं।

छुट्टी पर अन्नापूर्णा रसाेई के कर्मचारियाें काे भी अवकाश हाेता है, लेकिन यह संस्था हर राेजा खाना खिलाती है। अवकाश वाले दिन टीम के मेम्बर अपने घर से खाना बनाकर लाते है अाैर यहां पराेसते है। खाना खिलाने के दाैरान यहां साफ-सफाई बरती जाती है। लाेगाें हाथ सेनेटाइजर से साफ करवाए जाते है। सफाई के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते है। कई बार ताे यहां खाना खाने वाले लाेग इनके जज्बे काे देखकर सहयाेग राशि देते है।

सरकारी छुट्‌टी पर घर से बनाकर लाते हैं खाना
खबरें और भी हैं...