पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vana News Rajasthan News Firing On A Police Team To Arrest Permanent Warranty A Policeman Injured

स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, एक पुलिसकर्मी घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई प्रकरणों में वांछित स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर फायरिंग कर अभियुक्त फरार हो गया। थानाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि प्रतापगढ़ थाना कोतवाली में 2 प्रकरणों में स्थाई वारंटी, एक-एक प्रकरण अरनोद और जावरा में स्थाई वारंटी तथा अरनोद थाने के हिस्ट्रीशीटर रेहान पुत्र रईस अहमद पठान निवासी नोगांवा पर हत्या का प्रयास, डराना-धमकाना, अवैध वसूली सहित कई अन्य प्रकरण लंबित हैं। मंगलवार शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त अरनोद की तरफ आ रहा है। इस पर शाम करीब 4 बजे थानाधिकारी दीपक कुमार अन्य पुलिसकर्मी, सरकारी और निजी वाहनों से नोगांवा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पुलिस को पीछा करता देख कर आरोपी कार में अपने भाई सलमान और अन्य साथियों के साथ देवल्दी गांव की तरफ भाग गया और कच्चे रास्ते होते हुए पुलिस की नजर से ओझल हो गया। इस पर थानाधिकारी ने पुलिस टीम को अलग-अलग टुकड़ियों में रवाना कर आरोपी को पकड़ने के लिए कहा। एक मोटरसाइकिल पर चालक प्रेमराज व सवार कांस्टेबल रामवतार उसे ढूंढ़ने निकले।

खबरें और भी हैं...