पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pahuna News Rajasthan News For Three Years Absconding Doda Smuggler Chandmal Arrested

तीन साल से फरार डोडा-चूरा तस्कर चांदमल गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पहुंना | पुलिस ने तीन साल से एनडीपीएस एक्ट में फरार डोडा-चूरा तस्कर चांदमल को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी रमेश कविया ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित की गई। वांछित अाराेपी चांदमल पुत्र शंकरलाल पूर्बिया गायरी निवासी खारखंदा की तलाश में उसके खेत पर दबिश दी गई। अाराेपी खेत पर ही मिला, जिसे गिरफ्तार किया। अाराेपी काे 22 मार्च 2017 को पिकअप में तीन क्विंटल, चार किलो अवैध डोडा-चूरा भरकर लत जाते हुए पुलिस ने बावलास से भालोटा की खेड़ी रोड पर नाकाबंदी में रुकवाया था। उस समय पिकअप जब्त कर एक अाराेपी जगदीश पूर्बिया गाडरी को गिरफ्तार किया था। जबकि मुख्य अाराेपी चांदमल फरार हो गया था। जिसको तीन साल बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अाराेपी चांदमल को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। चांदमल एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में थाना बनाड़ जिला जोधपुर व सोजत रोड जिला पाली में भी वांछित है।
खबरें और भी हैं...