- Hindi News
- National
- Gangrar News Rajasthan News Four Day Old Dead Body Of A Woman Found In A Well
कुएं में मिला महिला का चार दिन पुराना शव
बेगूं। चार दिन पहले घर से लापता हुई बुजुर्ग महिला का शव शनिवार को कुएं में मिला। पुलिस ने शव निकलवा कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा। थानाधिकारी कुशाल सिंह ने बताया कि स्वरूपजी की खेड़ी निवासी 70 वर्षीय महिला गीता बाई पति नानालाल भील का शव शनिवार को कुएं में मिला। ग्रामीणों की सहायता से शव बाहर निकलवाया। बेगूं पीएचसी में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला 10 मार्च को घर से बिना बताए निकली थी। आसपास और रिश्तेदारों के यहां महिला की तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। महिला मानसिक रूप से बीमार भी बताई गई है।