पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vana News Rajasthan News From Tomorrow More Security In Debit Credit Card 24x7 Can Also Avail Services Off Can Also Change Or Change The Transaction Limit

कल से डेबिट-क्रेडिट कार्ड में ज्यादा सुरक्षा, 24x7 काेई भी सेवा अाॅन/अाॅफ कर सकेंगे, लेन-देन की सीमा भी तय या बदल सकेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डेबिट अाैर क्रेडिट कार्ड के दुरुपयाेग काे राेकने अाैर िडजिटल ट्रांजेक्शन से जुड़े फ्राॅड पर लगाम कसने के लिए रिजर्व बैंक नए नियम लागू करने जा रहा है, जो साेमवार 16 मार्च से लागू हाेंगे। अारबीअाई ने इस संबंध में जनवरी 2020 में अधिसूचना जारी की थी। ये नियम सभी डेबिट-क्रेडिट कार्ड (फिजिकल अाैर वर्चुअल) पर लागू हाेंगे। इनमें िर-इश्यू कार्ड भी शामिल हैं। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे डेबिट-क्रेडिट कार्ड इश्यू/रि-इश्यू करते समय उन्हें केवल भारत में एटीएम और प्वाॅइंट अाॅफ सेल (पीअाेएस) टर्मिनल्स पर ट्रांजेक्शन के लिए सक्रिय करें। नए िनयम प्रीपेड गिफ्ट कार्ड्स और मेट्रो कार्ड पर लागू नहीं होंगे।

अापने कार्ड से कभी ऑनलाइन लेन-देन नहीं किया है, तो यह सेवा कल से बंद हो जाएंगी

िकसी भी डेबिट-क्रेडिट कार्ड काे इन तरीकाें से इस्तेमाल िकया जाता है- एटीएम पर, प्वाॅइंट अाॅफ सेल (पीअाेएस) टर्मिनल पर, अाॅनलाइन ट्रांजेक्शन, काॅन्टेक्टलेस ट्रांजेक्शन अाैर इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन के लिए।

अब डेबिट-क्रेडिट कार्ड के साथ िसर्फ एटीएम अाैर पीअाेएस टर्मिनल पर इस्तेमाल करने की सुविधा िमलेगी। अापकाे अाॅनलाइन ट्रांजेक्शन, काॅन्टेक्टलेस ट्रांजेक्शन या इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन करना है ताे इन सेवाओं काे कार्ड पर शुरू करवाना हाेगा।

ये सेवाएं कार्ड के साथ स्वत: आती थीं। अब ग्राहक के आग्रह पर ही शुरू होंगी।

ग्राहक 24x7 किसी भी सेवा काे मोबाइल एप्लिकेशन, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम या इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस (अाईवीअार) के जरिए शुरू करवा सकेंगे। साथ ही स्विच अाॅन या स्विच अाॅफ कर सकेंगे।

ग्राहक इसके जरिए कार्ड की ट्रांजेक्शन िलमिट भी तय कर सकेंगे या उसे बदल सकेंगे।

माैजूदा कार्ड से अब तक आपने अाॅनलाइन ट्रांजेक्शन या काॅन्टेक्टलेस ट्रांजेक्शन या इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन नहीं िकया है, ताे कार्ड पर ये सेवाएं 16 मार्च से बंद हाे जाएंगी।

िरजर्व बैंक ने सभी बैंकाें से कहा है कि वे माेबाइल एप्लीकेशन, लिमिट माेडिफाई करने के लिए नेट बैंकिंग विकल्प अाैर इनेबल व डिसएबल सेवा सप्ताह के साताें िदन चाैबीसाें घंटे उपलब्ध करवाएं। बैंक की ब्रांच अाैर एटीएम पर भी यह विकल्प माैजूद रहेगा।

कार्ड के स्टेटस में जब भी बदलाव हाेगा, बैंक एसएमएस/ई-मेल के जरिये ग्राहक काे अलर्ट/सूचना/स्टेटस भेजेंगे।

खबरें और भी हैं...