गोकृपा कथा महोत्सव कल से शुरू होगा
कपासन | नगर में गोकृपा कथा का सात दिवसीय आयोजन 15 मार्च को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। गोभक्त प्रेमी मंडल के तत्वाधान में एसआर वाटिका में आयोजन होगा। रविवार को तीन बजे कल्याणराय मन्दिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो एसआर वाटिका में पहुंच कर संपन्न होगी। गोकृपा कथा का वाचन युवा पर्यावरण एवं आध्यात्म चेतना पद यात्रा के प्रणेता संत जगदीश गोपाल द्वारा किया जाएगा। कथा का समय सांय 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा।