पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungla News Rajasthan News Goods Worth About Rs 5 Lakh Including Tractor 15 Quintals Of Gram In Aag

अाग में ट्रैक्टर, 15 क्विंटल चना सहित करीब 5 लाख रुपए का सामान खाक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे में कानोड़ मार्ग पर एक बाड़े में लगी आग से लाखों रुपए का सामान व ट्रैक्टर जल गया। शारदे छात्रावास के पास राजमल पुत्र पूनमचंद तेली के बाड़े में आग लगने से 15 क्विंटल चने, एक ट्रैक्टर व अन्य उपकरणों के साथ घास जल गई। जिससे इस किसान परिवार को करीब 5 लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण दौड़े व आनन-फानन में बुझाने का प्रयास किया, बाद में बड़ीसादड़ी से दमकल भी पहुंची एवं आग को काबू किया। मौके पर डूंगला थानाधिकारी ओम सिंह चूंडावत सहित जाब्ता भी पहुंचा। जिसको प्रार्थी ने करीब पांच लाख से ज्यादा के नुकसान की रिपोर्ट दी। बाड़े में एक ट्रैक्टर व फव्वारा मशीन, 15 क्विंटल चने सहित घास व खाकला पड़ा था जो आग में जल गया।

{उपखंड मुख्यालय पर दमकल की मांग... कस्बे सहित क्षेत्र में आए दिन आग लगने के हादसे होते रहते हैं लेकिन डूंगला उपखंड क्षेत्र में दमकल नहीं होने से ग्रामीणों को कई बार लाखों का नुकसान हो जाता है। बड़ीसादड़ी, निंबाहेड़ा से दमकल आने में समय लगता है। ग्रामीणों ने उपखंड मुख्यालय पर दमकल उपलब्ध करवाने की मांग की है।

डूंगला। कानोड़ मार्ग पर बाड़े में लगी आग बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...