पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begu News Rajasthan News Government College Will Open In Gangrar Chc 50 To 75 Beds

गंगरार में सरकारी काॅलेज खुलेगा सीएचसी 50 से 75 बेड में क्रमाेन्नत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेगूं में काटूंदा सीएचसी ट्रोमा से क्रमोन्नत

बेगूं विस क्षेत्र में गंगरार को दो सौगात एवं काटूंदा को एक सौगात मिली है। इससे चिकित्सा एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को
लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं में बेगूं विस क्षेत्र में तीन घोषणाएं हुई है। गंगरार को दो सौगात मिली है। उच्च शिक्षा क्षेत्र में गंगरार में सरकारी कॉलेज की घोषणा हुई है। इससे अब गंगरार क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा गंगरार फोरलेन से जुड़ा तथा इस क्षेत्र में कई गांव आते हैं। इसलिए गंगरार सीएचसी को 50 से 75 बेड में क्रमोन्नत किया गया। इससे गंगरार क्षेत्र के लोगों को शिक्षा एवं चिकित्सा दोनों क्षेत्रों में सौगात मिली है। इधर इस बात की सूचना मिलते ही कांग्रेसियों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसी प्रकार बेगूं विस क्षेत्र में काटूंदा के सीएचसी को ट्रोमा सेंटर के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा भी हुई है। काटूंदा सीएचसी को ट्रोमा में क्रमोन्नत किए जाने की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। कारण काटूंदा फोरलेन से जुड़ा है और आए दिन सड़क हादसों में घायलों को इलाज के लिए चित्तौड़ लाना पड़ता है। ऐसे में कई बार बीच रास्ते में ही गंभीर घायल को काल का ग्रास बनना पड़ता था। इसलिए सीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए काटूंदा सीएचसी को ट्रोमा सेंटर में विकसित करने की घोषणा की। इससे बेगूं एवं काटूंदा क्षेत्र के कांग्रेसियों में भी खुशी की लहर
दौड़ पड़ी।

खबरें और भी हैं...