पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begu News Rajasthan News Harish Bairwa Became The State President Of Youth Organization

हरीश बैरवा बने युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगरार | राष्ट्रीय बैरवा युवा संगठन की बैठक बैरवा समाज रामदेव मंदिर में हुई। संगठन संरक्षक पूर्व प्रधान निंबाहेड़ा प्रहलाद जटिया एवं बेगूं पूर्व प्रधान जमनालाल बैरवा मुख्य अतिथि रहे। बैठक में सर्वसम्मति से हरीश बैरवा को बैरवा युवा संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वही सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा की गई। बालविवाह रोकथाम व शिक्षा के प्रति समाज को अधिक से अधिक जागरूक करने पर जोर दिया गया। बैठक में 14 अप्रैल आंबेडकर जयंती पर रक्तदान का निर्णय लिया। बैठक में नेवरिया के पूर्व सरपंच आनंद बैरवा, ओमप्रकाश जटिया, मनोज बैरवा, लादू लाल बैरवा अादि उपस्थित थे। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत कर बधाइ दी गई।
खबरें और भी हैं...